फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tahera Bhai found guilty of raping an innocent girl

Amroha News: मासूम के साथ दुष्कर्म में तहेरा भाई दोषी करार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Tahera Bhai found guilty of raping an innocent girl
अमरोहा। पांच महीने पहले छह साल की बालिका से दुष्कर्म करने के मामले में न्यायालय ने 25 वर्षीय रिश्तेदार युवक को दोषी करार दिया। गिरफ्तारी के बाद से ही वह जेल में बंद है।
विज्ञापन

यह वारदात रजबपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में हुई थी। नौ अगस्त 2025 की शाम करीब चार बजे किसान की छह वर्षीय बेटी घर में थी। तभी, रिश्तेदार युवक बच्ची को बहलाकर अपने साथ गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। पड़ोस में घास काट रही पीड़िता की चाची मौके पर पहुंची तो आरोपी वहां से भाग निकला। खेत में लहूलुहान हालत में पड़ी बच्ची को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की थी। एसपी अमित अमित कुमार आनंद ने भी घटनास्थल का मुआयना किया था।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था। तभी से वह जेल में बंद है। पुलिस ने मजबूत साक्ष्यों के साथ विवेचना कर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। इस मुकदमे की सुनवाई पॉक्सो प्रथम की अदालत में चल रही थी। एफएसएल रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। न्यायालय ने 20 सिंतबर 2025 को मुकदमे में पहले सुनवाई की और ट्रायल पर ले लिया। कोर्ट ने दोनों पक्षों के तर्कों को सुना। शनिवार को न्यायालय ने मुकदमे में सुनवाई करते हुए साक्ष्यों व सबूतों के आधार पर पीड़िता के तहेरे भाई को दोषी करार दिया। विशेष लोक अभियोजक ने बताया कि इस मामले में सजा पर सुनवाई सोमवार को होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed