{"_id":"577c0ff44f1c1b72027fb103","slug":"synthetic-milk","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन मकान में चलता मिला मिलावटी दूध का धंधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन मकान में चलता मिला मिलावटी दूध का धंधा
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा
Updated Wed, 06 Jul 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर क्षेत्र के गांव शाहपुर कला में सकड़ किनारे एक मकान में दूध के सैंपल लेते अधिकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में मिलावटी दूध का कारोबार चल रहा है। ईद से पहले दूध के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। सोमवार की देर रात एसडीएम हसनपुर ने पुलिस फोर्स के साथ शाहपुर कला स्थित निर्माणाधीन मकान में छापा। वहां दूध का अवैध कारोबार होता मिला। टीम के पहुंचने से पहले ही आरोपी सामान समेट कर वहां से फरार हो गए।
मौके पर दूध से भरा एक टैंकर वहां खड़ा मिला। उसमें करीब चार क्विंटल दूध था। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। एसडीएम के निर्देश पर एफडीए टीम ने दूध का एक सैंपल भरा। उधर, दूध के अवैध कारोबार के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर कला में सड़क किनारे एक निर्माणाधीन मकान में करीब छह महीने से दूध का अवैध कारोबार चल रहा था। सोमवार की रात एसडीएम अशोक मौर्य को सिंथेटिक दूध तैयार करने की एक फैक्ट्री चलने की सूचना मिली थी। जिसपर एसडीएम ने कोतवाली पुलिस के साथ निर्माणाधीन मकान (अहाते) पर छापा मार दिया। सूचना लीक होने की वजह से छापा लगने से पूर्व ही आरोपी भाग निकाले। यहां एक छोटा टैंकर मिला इसमें करीब 4 कुंतल दूध था।
विज्ञापन
एसडीएम ने खाद्य विभाग अमरोहा और हसनपुर को दूध के सैंपल लेने के निर्देश दिए। सोमवार की सुबह खाद्य विभाग के अधिकरियों ने दूध के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हसनपुर नरेश कुमार ने मकान (अहाते) मालिक कुंवरपाल व सुरेंद्र पुत्र विशंबर सिंह और कृपाल पुत्र राम सिंह खड़गवंशी के खिलाफ चोरी छिपे बिना लाइसेंस के दूध का अवैध कारोबार करने की तहरीर दी है। कोतवाल अनिल समानिया ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कृपाल पुत्र राम सिंह नाम के एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।