फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Swords were waved in the procession on Maharana Pratap's birth anniversary, video went viral

Amroha News: महाराणा प्रताप की जयंती के जुलूस में लहराई तलवारें, वीडियो वायरल

Sun, 11 May 2025 12:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 11 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Swords were waved in the procession on Maharana Pratap's birth anniversary, video went viral
सैदनगली/उझारी (अमरोहा)। गांव फत्तेहपुर खादर में शुक्रवार की शाम महाराणा प्रताप की जयंती पर निकले जुलूस में कुछ युवकों ने तलवारें लहराईं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कुछ ग्रामीणों ने डॉ. आंबेडकर पर गलत टिप्पणी करने का भी आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी अनुसूचित वर्ग के लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार की शाम गांव में डीजे के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस में अमर्यादित गाने बजाए गए। कुछ युवकों ने तलवारें लहराकर माहौल खराब करने की कोशिश की। साथ ही बाबा साहब आंबेडकर पर गलत टिप्पणी भी की। जिससे समाज के लोगों को ठेस पहुंची है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मामले की जांच कराने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed