{"_id":"6a87630ff6e6ca7a1e05397e","slug":"surprise-inspection-at-vikas-bhawan-41-employees-from-15-departments-found-absent-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-171056-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: विकास भवन में औचक निरीक्षण, 15 विभागों के 41 कर्मचारी गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: विकास भवन में औचक निरीक्षण, 15 विभागों के 41 कर्मचारी गैरहाजिर
विज्ञापन
अमरोहा। सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने बृहस्पतिवार सुबह सवा दस बजे विकास भवन में सभी विभागों की कार्यालय उपस्थिति पंजिका का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 15 विभागों के 41 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। कर्मचारियों की बड़ी संख्या में गैरहाजिरी पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए विभागाध्यक्षों को संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। निरीक्षण से अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मची रही।
गैरहाजिर कर्मचारियों में लेखाकार, प्रधान सहायक, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी समेत ग्राम पंचायत अधिकारी मोनू सिंह 14 अगस्त, वाहन चालक सहायक अभियंता लघु सिंचाई मोहम्मद आरिफ 19 अगस्त, जिला समाज कल्याण विभाग के कनिष्ठ सहायक राजकुमार 19 अगस्त, बीपीएम हिमांशु 18 अगस्त, ओबी कुलदीप कुमार 10 अगस्त, ग्रामीण विभाग के अधिशासी अभियंता के रोड रोलर चांदवीर 19 अगस्त और जिला उद्यान विभाग के संतोष कुमार 22 जुलाई से अनुपस्थित हैं। सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
सीडीओ ने बताया कि एपीओ जोया का स्थानांतरण हसनपुर ब्लॉक में किया गया है। एपीओ हसनपुर के पास अब केवल गंगेश्वरी ब्लॉक का चार्ज रहेगा।