{"_id":"664e2eeed4075781120dd39f","slug":"summer-camps-will-be-held-in-secondary-schools-childrens-talent-will-shine-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-119076-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: माध्यमिक स्कूलों में होंगे समर कैंप, निखरेगी बच्चों की प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: माध्यमिक स्कूलों में होंगे समर कैंप, निखरेगी बच्चों की प्रतिभा
Wed, 22 May 2024 11:14 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 22 May 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
अमरोहा। माध्यमिक स्कूलों में इस बार समर कैंप से विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ ही कॅरियर की नई राह दिखाने की तैयारी हो रही है। काॅन्वेंट की तर्ज विद्यार्थियों को तकनीकी पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजन का अवसर भी मिलेगा। विद्यालयों में बच्चों की रुचि के अनुसार गीत, नृत्य, सिलाई, कढ़ाई, लेखन, चित्रकला, रंगोली, नाटक आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
नई शिक्षा नीति के तहत माध्यमिक स्कूलों में समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बच्चों को अपने हुनर को निखारने का मौका भी मिलेगा। नवीन शैक्षिक सत्र 2024-25 में भली भांति संचालन के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शैक्षिक कैलेंडर जारी किया है। इसके अनुसार, इस सत्र में स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों में समर कैंप लगाए जाएंगे। जिसमें विद्यार्थियों को उनके रुचि अनुसार कौशल सिखाया जाएगा। इस कैंप में छात्र-छात्राओं को सिलाई, कढ़ाई, खेल, चित्रकला, रंगोली, अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी वस्तुएं बनाना, हस्तशिल्प, सृजनात्मक लेखन एवं नाटक आदि विद्यालय के शिक्षकों एवं उपलब्ध स्थानीय प्रशिक्षक के माध्यम से सिखाया जाएगा। डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि समर कैंप के माध्यम से विद्यार्थियों को उनके रुचि अनुसार कौशल सिखाया जाएगा। इस कैंप में छात्र-छात्राओं को सिलाई, कढ़ाई, खेल, चित्रकला, रंगोली, अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी वस्तुएं बनाना, हस्तशिल्प, सृजनात्मक लेखन एवं नाटक आदि विद्यालय के शिक्षकों एवं उपलब्ध स्थानीय प्रशिक्षक के माध्यम से सिखाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी स्कूलों को इसके संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।