फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   suicide

फंदे पर लटका मिला फैशन डिजाइनिंग की छात्रा का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
suicide
जोया(अमरोहा)। दूध का व्यवसाय करने वाले एक व्यक्ति की बेटी का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। युवती नोएडा के एक इंस्टीट्यूट से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही थी। लॉकडाउन होने के बाद अपने गांव वापस आई थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने अगर पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। यहां पर रहने वाला किसान दूध का व्यवसाय करते हैं। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। उसकी 23 वर्षीय बेटी नोएडा में रहकर फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही थी। लॉकडाउन के चलते वह अपने घर आई हुई थी। परिवार के सबकुछ ठीक चल रहा था। सोमवार की रात परिवार के सदस्य खाना खाकर सोए थे। लेकिन, उनकी बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार की सुबह उसका शव घर में फंदे पर लटकता मिला। सबसे पहले मां ने उसके शव को देखा तो उनकी चीख निकल गई। इसके बाद परिजन और ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। बाद में परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतारा और बगैर पुलिस कार्रवाई के तिगरी धाम घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इंस्पेक्टर शरद मलिक ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed