फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   suicide

घरेलू क्लेश के चलते फंदे पर लटका युवक, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
suicide
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पारिवारिक कलह के चलते युवक ने घर में ही फंदे पर लटककर जान दे दी। परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। पुलिस जानकारी से इनकार कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव में तीस वर्षीय युवक का कई दिन से परिवार के लोगों से विवाद चल रहा था। जिसकी वजह से वह परेशान चल रहा था। मंगलवार शाम को युवक ने घर मेें ही फंदे पर लटककर जान दे दी। परिजनों ने शव को उतारकर बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत से पत्नी बच्चों का रो-रोकर बुराहाल है। मृतक ने अपने पीछे दो बेटे छोड़े हैं। परिजनों के मुताबिक युवक नशे का आदी था। नशा करने के बाद वह छोटी-छोटी बातों पर घरवालों से झगड़ा करता था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि युवक की मौत का मामला जानकारी में नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो उसकी जांच पड़ताल कराई जाएगी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed