फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   suicide case

फर्जी प्रमाण पत्रों से हासिल कर ली थी शिक्षक की नौकरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
suicide case
अमरोहा। चिटफंड कंपनी शुरू करने से पहले चरन सिंह प्राइमरी स्कूल में शिक्षक था। चरन सिंह तकरीबन दो से तीन साल तक शिक्षक की नौकरी भी थी। लेकिन ये नौकरी फर्जी प्रमाण पत्रों का सहारा लेकर हासिल की थी। जांच में फर्जीवाड़े का खुलासा होने पर चरन सिंह को बर्खास्त कर दिया था। इस मामले में भी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

पैरोल पर छूट आए मुबारकपुर निवासी चरनसिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2015 में एंपलीफाई रीयल स्टेट चिटफंड कंपनी खोली थी। इससे पहले वह सरकारी टीचर था। उसकी तैनाती हसनपुर ब्लाक क्षेत्र के प्राइमरी स्कूल थी। दो से तीन साल तक उसने नौकरी भी। लेकिन इस बीच उसके विरोधियों ने नौकरी में लगे प्रमाण पत्रों के फर्जी होने की शिकायत करी दी। इस मामले की जांच हुई तो प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए। कम उम्र दर्शाकर नौकरी हासिल की थी। इसके बाद चरन सिंह को बर्खास्त कर दिया गया। साथ ही उसके खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसका मुकदमा भी चल रहा था। चिटफंड के धोखाधड़ी के मुकदमे के साथ वह इस मामले को लेकर भी परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed