फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sugarcane laden tractor-trolley overturned due to truck collision, jammed

Amroha News: ट्रक की टक्कर से गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, लगा जाम

Mon, 06 Mar 2023 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 06 Mar 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane laden tractor-trolley overturned due to truck collision, jammed
गजरौला। हाईवे पर ब्रजघाट गंगा पुल पर ट्रक की टक्कर से गन्ना लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, इससे जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन मंगाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटवाकर जाम खुलवाया। करीब एक घंटे तक हाईवे पर वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। रविवार को करीब पौने दो बजे गन्ना लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली गजरौला की तरफ आ रही थी। वह दिल्ली-लखनई हाईवे पर ब्रजघाट गंगा पुल पर पहुंची थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी, जिससे अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल पर पलट गई। मार्ग अवरुद्घ होने के कारण हाईवे पर जाम लग गया। वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन

पुलिस ने क्रेन मंगवा गन्ना लदी ट्रॉली को हटवाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका।
पुलिस ने बताया कि ब्रजघाट गंगा पुल पर हापुड़ जिले की सीमा में गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई थी, जिसके चलते करीब एक घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed