{"_id":"5ab561074f1c1b27088b6d0c","slug":"sugar-mil-will-not-close-untill-the-sugarcane-available","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब तक खेत में खड़ा रहेगा गन्ना, नहीं बंद होंगी मिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब तक खेत में खड़ा रहेगा गन्ना, नहीं बंद होंगी मिल
ब्यूरो अमर उजाला/मंडी धनौरा।
Updated Sat, 24 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
Sugar Mill
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना समिति की वार्षिक सामान्य सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों को आठ करोड़ रुपये का ऋण वितरित करने व आगामी पेराई सत्र से गन्ना पर्चियां वितरित करने का कार्य समिति की ओर से किए जाने का निर्णय लिया गया। समिति कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ दिए जाने का भी निर्णय लिया गया।
एक बैंकेट हाल में हुई वार्षिक सामान्य सभा में समिति सचिव सौवीर सिंह ने समिति का बजट चार करोड़ 40 लाख रुपये का बजट पेश किया। सर्वसम्मति से बजट को मंजूरी प्रदान की गई। सभा में आगामी वित्तीय वर्ष में समिति सदस्यों को आठ करोड़ रुपये तक का ऋण वितरित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। समिति को चालू वित्तीय वर्ष एक करोड़ 53 लाख रुपये का लाभ होने की जानकारी दी गई। सदस्यों की खेत में गन्ना होने व पर्चियां नहीं देने की शिकायत पर प्रस्ताव पारित किया गया कि आगामी पेराई सत्र से गन्ना पर्चियां समिति जारी करेगी और जब तक किसान का गन्ना खेत में खड़ा है तब तक मिल बंद नहीं होगी। आगामी पेराई सत्र से अतिरिक्त गन्ना अन्य चीनी मिलों को आवंटित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। गन्ना परिषद का कार्यालय समिति के बनने वाले नए भवन के परिसर में बनेगा। किसानों के लिए मशीनरी बैंक बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। इस अवसर पर करतार सिंह, जनम सिंह, गन्ना परिषद के चेयरमैन चंचल सिंह, रविंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, सौवीर सिंह आदि मौजूद थे।