फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   substandard sweet factory

नामचीन दुकानों पर बिकना था मिलावटी रसगुल्ला, फैक्ट्री पकड़ी

Wed, 26 Oct 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Wed, 26 Oct 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
substandard sweet factory
शिकायतकर्ता प्रीतम सिंह ने बताया है कि खराब बर्फी खाने के कारण लोगों की तबीयत खराब हुई है। - फोटो : Demo pic
दीपावली से पहले क्षेत्र में भारी पैमाने पर मिलावटी मिठाई बनाने का कारोबार जोरों पर चल रहा  है। दो दिन पहले हसनपुर के मोहल्ला कायस्थान पूठ रोड सेे पकड़ी गई थी, कि अब हसनपुर के गांव बसेड़ा खुर्द में मिलावटी रसगुल्ले बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारा गया है। 
विज्ञापन


 पुलिस ने मौके से फैक्ट्री संचालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आपस में जीजा-साले हैं। जबकि बेकिंग पाउडर, सेफलाइट पाउडर, केमिकल व अन्य सामान बरामद किए गए हैं। यह मिलावटी रसगुल्ले गजरौला और हसनपुर की नामचीन दुकानों पर बिकने थे। डीएम व पुलिस कप्तान ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर फैक्ट्री संचालक पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


हसनपुर कोतवाली इलाके के हल्का नंबर दो के गांव बसेड़ा खुर्द में मिलावटी रसगुल्ले बनाने की फैक्ट्री संचालित होने की जानकारी बुधवार शाम करीब चार बजे हल्का दरोगा ब्रजेश कुमार को मिली थी। सूचना मिलते ही एसडीएम अशोक मौर्य, कोतवाली निरीक्षक अनिल समानिया, एसएसआई आरके सिंह, एसआई ब्रजेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और मिलावटी रसगुल्ला फैक्ट्री में छापामार कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से बबलू सैनी और मनोज को गिरफ्तार कर लिया, जबकि नकली दूध, मिलावटी मावा, चीनी का बक्खर, बेकिंग पाउडर, सेफलाइट पाउडर, भारी मात्रा में सूजी व मैदा व केमिकल भी बरामद किया गया। इसके अलावा करीब 50 क्विंटल तैयार छेना के मिलावटी रसगुल्ले बरामद किए गए।


क्षेत्र में मिलावटी रसगुल्ला बनाने की बड़ी फैक्ट्री पकड़ने जाने की जानकारी मिलते ही अफसरों में हड़कंप मच गया। फूड इंस्पेक्टर पंकज गुप्ता ने तैयार रसगुल्ला, मिलावटी दूध, व सभी सामान के नमूने भर लिए।  नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed