फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Subodh became president and Surmit became general secretary

सुबोध अध्यक्ष और सुरमित बने महासचिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Subodh became president and Surmit became general secretary
Subodh became president and Surmit became general secretary - फोटो : HASANPUR
तहसील बार एसोसिएशन कार्यकारिणी का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए सुबोध शर्मा ने अपने प्रतिद्वंदी मेघराज सिंह को 6 वोटों से मात दी जबकि महासचिव पद पर सुरमित कुमार गुप्ता ने अपने प्रतिद्वंदी अमरीश शर्मा को 59 वोटों से जीत हासिल की। इसके अलावा कोषाध्यक्ष एवं कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर भी चुनाव हुआ। नई कार्यकारिणी का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। चुनाव के दौरान पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।
विज्ञापन

गुरूवार को सुबह 11 बजे पुलिस फोर्स की मौजूदगी में तहसील बार का चुनाव शुरू हुआ। कुल 123 मतदाताओं में से सभी ने अपने मत का प्रयोग किया। दो बजे तक वोटिंग हुई। इसके तुरंत बाद मतगणना हुई। एल्डर कमेटी सदस्य श्योराज सिंह राणा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए सुबोध कुमार शर्मा को 64 एवं उनके प्रतिद्वंदी मेघराज सिंह को 58 वोट मिले। महासचिव के लिए सुरमित कुमार गुप्ता को 93 एवं उनके प्रतिद्वंदी अमरीश शर्मा को 32 वोट मिले। कोषाध्यक्ष के लिए फतेह सिंह को 65 एवं उनके प्रतिद्वंदी धीरेंद्र को 56 वोट मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए राजवीर सिंह को 72 एवं उनके प्रतिद्वंदी नंदराम सिंह को 51 वोट मिले। विजेताओं का स्वागत किया गया। इस मौके पर एल्डर कमेटी सदस्य ऋषिपाल सिंह चौहान, अमीचंद चौहान, दिनेश कुमार गुप्ता, शिवचरन सिंह, पूर्व बार अध्यक्ष मुजाहिद चौधरी, विनोद कुमार सक्सेना, देवेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed