फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Stuntists will be caught after seeing pictures of vehicles in the video

Amroha News: वीडियो में गाड़ियों की तस्वीर देख पकड़े जाएंगे स्टंटबाज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Stuntists will be caught after seeing pictures of vehicles in the video
गजरौला। लक्जरी गाड़ियों में सवार होकर स्टंट करने वाले आरोपी वीडियो में तस्वीर देख पकड़े जाएंगे। उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ ही थाने में बने नियंत्रण कक्ष के कैमरे में भी कैद है। जिसके चलते पकड़ने में पुलिस को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। पुलिस गाड़ियों के जरिए आरोपियों को तलाश करने में जुट गई है।
विज्ञापन


रविवार को हसनपुर की दिशा से आए कार सवारों ने जमकर स्टंट किया। शरीर का आधा हिस्सा गाड़ियों से निकाल वीडियो बनाई। स्टंटबाज नारेबाजी करते चल रहे थे। इससे हसनपुर रोड से लेकर नगर में हादसे की आशंका बनी रही। आरोपियों की वीडियेा सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके अलावा पुलिस का थाने में बने नियंत्रण कक्ष के कैमरों में भी वीडियो कैद हो गई। उधर कस्ब चौकी इंचार्ज अरुण कुमार गिरि की तहरीर पर थाना पुलिस ने 16 गाड़ियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जिनके चालकों के नाम और पते अज्ञात हैं। पुलिस का दावा है कि गाड़ियों के नंबर के जरिए यह पता लगा लिया है कि स्टंट करने वाले कौन-कौन हैं। अभी और तस्दीक जारी है। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed