{"_id":"6887dc69a281be596505295c","slug":"students-learnt-about-the-working-of-police-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-144658-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: विद्यार्थियों ने जाना पुलिस के काम करने का तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: विद्यार्थियों ने जाना पुलिस के काम करने का तरीका
Tue, 29 Jul 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। ज्ञान भारती इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने सोमवार को गजरौला थाने पहुंचकर पुलिस के काम करने का तरीका समझा। उन्होंने कई सवाल भी पूछे। पुलिस ने छात्र-छात्राओं ने एफआईआर दर्ज करने के बारे में भी बताया। साथ ही साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया और मोबाइल का प्रयोग सावधानी से करने को कहा। हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जानकारी दी।
शिक्षक महेश कुमार शर्मा व शिक्षिका प्रतिभा सागर के नेतृत्व में छात्र-छात्राएं सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन कार्यक्रम के तहत थाने में पहुंचे। पहले सभी प्रभारी निरीक्षक के कार्यालय में गए। इंस्पेक्टर अखिलेश प्रधान ने पहले विद्यार्थियों को सफलता का मूृलमंत्र बताया। उन्होंने कहा कि इंटर में ही सफलता और ऊंचाई छूने के लिए सपने आने चाहिए।
इंस्पेक्टर, एसएसआई ब्रजेश सिंह और चौपला चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार ने उदाहरण देकर पुलिस के कार्यों को समझाया। हेड मोहर्रिर से परिचय कराया। उनके पास रखे रजिस्टर दिखाए और उनके बारे में जानकारी दी। जीडी कार्यालय का भ्रमण कराया। कंप्यूटर पर काम कर रही महिला सिपाही गीता भास्कर के बारे में जानकारी दी, बताया कि वह एफआईआर लिख रही है। मालखाना में पुलिस के हथियार और दंगा नियंत्रण उपकरण दिखाए। साथ ही हवालात भी दिखाई। करीब डेढ़ घंटे तक थाना भ्रमण करने के बाद छात्र-छात्राओं ने कहा कि यहां आकर भ्रमण करने पर उनको पुलिस के बारे में बहुत जानकारी हुई।