फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Students learnt about the working of police

Amroha News: छात्र-छात्राओं ने जानी पुलिस की कार्यप्रणाली

Sat, 24 May 2025 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 24 May 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Students learnt about the working of police
अमरोहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को जोया के द आर्यंस स्कूल के छात्र-छात्राओं ने डिडौली कोतवाली पहुंचकर पुलिस की कार्यशैली समझी। पुलिसकर्मियों से भी संवाद किया। पुलिस अफसरों ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया। साथ ही उनके सवालों के जवाब भी दिए।
अमर उजाला फाउंडेशन के कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को छात्र-छात्राएं डिडौली कोतवाली का भ्रमण करने पहुंचे। इंस्पेक्टर हरिश्वर्धन सिंह ने बताया कि आज के समय में मोबाइल जितना सुविधाजनक है, उतना ही खतरनाक भी है। उन्होंने बताया कि एफआईआर को प्रथम सूचना रिपोर्ट कहा जाता है। कोई भी अपराध होने पर सबसे पहले प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज होती है। इसके बाद जांच कर चार्जशीट अधिकारियों के पास भेज कर कोर्ट में प्रस्तुत किया जाता है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने कंप्यूटर पर रिपोर्ट दर्ज होने की प्रक्रिया देखी। महिला हेल्पडेस्क पर महिला अपराधों की सुनवाई के बारे में जाना। साथ ही बैरक, मैस, हवालात, कार्यालय आदि में भी जाकर व्यवस्थाएं देखीं और जानकारी हासिल की। विद्यार्थियों ने भी प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया और पुलिस विभाग के कार्यों की सराहना की। स्कूल निदेशक अमन लिट्ट ने बताया कि यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed