फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Student going to Tigri Mela dies in accident, brother and friend injured

तिगरी मेला जा रही छात्रा की हादसे में मौत, भाई व सहेली घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Student going to Tigri Mela dies in accident, brother and friend injured
तिगरी गंगा मेला जा रही बीए की छात्रा, उसके भाई, सहेली को तेज रफ्तार टाटा मैजिक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों स्कूटी से गिरकर घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से डाक्टर ने रेफर कर दिया। दूसरे अस्पताल ले जाते समय रास्ते में छात्रा ने दम तोड़ दिया, जबकि उसका भाई गंभीर है। सहेली को उपचार के बाद परिजन घर ले गए।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के जलालपुर घना गांव निवासी विमल त्यागी किसान हैं। उनकी 20 वर्षीय बेटी नेहा त्यागी बीए फाइनल की छात्रा थी। उसकी सहेली वंशिका का तिगरी गंगा मेले में शिविर लगा है। रविवार सुबह साढ़े दस बजे विमल कुमार त्यागी का बेटा निशांत त्यागी, बेटी नेहा त्यागी और नेहा त्यागी की सहेली वंशिका तीन एक ही स्कूटी पर सवार होकर तिगरी गंगा मेला जा रहे थे। स्कूटी को निशांत त्यागी चला रहा था। स्कूटी गजरौला थाना क्षेत्र में भानपुर रेलवे फाटक के निकट पहुंची थी। इस दौरान पीछे से आई टाटा मैजिक ने टक्कर मार दी। जिससे वंशिका और भाई-बहन घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायल भाई-बहन और वंशिका को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर नेहा और निशांत की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में छात्रा नेहा ने दम तोड़ दिया, जबकि उसके भाई की हालत गंभीर है। वंशिका को परिजन अपने साथ ले गए। थाना प्रभारी अरिहंत सिद्धार्थ का कहना है कि हादसे में छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। टाटा मैजिक का नंबर मिला है। जांच की जा रही है। छात्रा के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed