फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Student dies of dengue in Hasanpur, another patient found in Amroha

हसनपुर में डेंगू से छात्रा की मौत, अमरोहा में एक और मरीज मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Student dies of dengue in Hasanpur, another patient found in Amroha
बुखार से पीड़ित कक्षा 11 की छात्रा की उपचार के दौरान मेरठ में मौत हो गई। उसे चिकित्सकों ने डेंगू की पुष्टि की थी। छात्रा की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, अमरोहा में एक और डेंगू का मरीज मिला है।
विज्ञापन

हसनपुर क्षेत्र के गांव आगापुर उर्फ याकूबपुर निवासी सुभाष सिंह की 18 वर्षीय बेटी महिमा को कई दिन पहले बुखार आया था। महिमा पास के ही इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी। छात्रा को बुखार होने पर परिजन आसपास के चिकित्सकों से उसका उपचार करा रहे थे। लेकिन छात्रा की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। सुधार होने की बजाय उसकी हालत लगातार खराब होती गई। शनिवार को गंभीर हालत में चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक मेरठ में जांच की गई तो डेंगू की पुष्टि हुई। सोमवार को उपचार के दौरान छात्रा की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed