फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Strong room surveillance with CCTV camera

स्ट्रांग रूम की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Strong room surveillance with CCTV camera
अमरोहा। पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों के बैलेट बॉक्स की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से हो रही है। ताकि गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे। इसके अलावा प्रत्येक स्ट्रांग रूम में दो कैमरामैन भी तैनात किए गए हैं। यह लोग वीडियोग्रॉफी कर रहे हैं। प्रत्याशी या उनके निर्वाचन अभिकर्ता भी निर्धारित जगह से स्ट्रांग रूम का अवलोकन कर सकते हैं।
विज्ञापन

बहुप्रतीक्षित पंचायत चुनाव के मतदान के बाद प्रत्याशियों के भाग्य वाले बैलेट बॉक्स को अब स्ट्रांग रूम में बंद कर दिया गया है। प्रत्याशियों का भाग्य दो मई को मतगणना के बाद खुलेगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्ट्रांग रूम की वीडियोग्रॉफी के निर्देश दिए थे, लेकिन जिला प्रशासन ने और बेहतर कदम उठाया। स्ट्रांग रूम की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से होने लगी है। जिले के सभी छह स्ट्रांग रूम की देखरेख 24 गुणा सात के अनुसार सीसीटीवी कैमरे से हो रही है।
विज्ञापन

मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद देख सकेंगे स्ट्रांग रूम
अमरोहा। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। छह स्ट्रांग रूम में आठ-आठ घंटे ड्यूटी करेंगे। प्रत्याशी या निर्वाचन अभिकर्ता को स्ट्रांग रूम को देखने के लिए पहचान पत्र लेकर आना होगा। उनकी अनुमति के बाद निर्धारित जगह से स्ट्रांग रूम देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक------------स्ट्रांग रूम
अमरोहा----------मंडी समिति
हसनपुर----------मंडी समिति
जोया-------------सिख इंटर कॉलेज नारंगपुर
धनौरा------------राष्ट्रीय इंटर कॉलेज
गजरौला----------शिव इंटर कॉलेज
गंगेश्वरी-----------बिहारी कन्या इंटर कॉलेज
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जा रही है। स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। दो कैमरामैन भी वीडियोग्रॉफी कर रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे का रिकार्ड सुरक्षित रहेगा। उमेश मिश्र, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed