{"_id":"5828ae3f4f1c1bc932b3bec2","slug":"stopez-of-satyagrah-and-padmavat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांकाठेर में रुकेंगी सत्याग्रह शहीद, पद्मावत एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांकाठेर में रुकेंगी सत्याग्रह शहीद, पद्मावत एक्सप्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sun, 13 Nov 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिगरी मेले के अवसर पर हर साल दो दिन पहले चलने वाली मेला स्पेशल ट्रेन का इस बार गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को ज्यादा फायदा नहीं मिलेगा। क्योंकि यह मुख्य स्नान पर सोमवार सुबह 9.30 बजे कांकाठेर पर पहुंचेगी तथा दोपहर 2.15 बजे मुरादाबाद के लिए रवाना होगी।
कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी में प्राचीन एवं ऐतिहासिक मेला लगता है। मेले से दो दिन पूर्व रेलवे हर साल मेेला स्पेशल ट्रेन चलाता रहा है। जिससे श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो। इस बार मुख्य स्नान सोमवार को है।
मेला स्पेशल भी सोमवार से चलाई जाएगी। यह मुरादाबाद से कांकाठेर रेलवे स्टेशन पर सुबह 9.30 बजे पहुंचेगी, यहां से गढ़मुक्तेश्वर तक जाएगी। जबकि श्रद्धालुओं का सैलाब तड़के चार बजे से ही हर हर गंगे के उद्घोष के साथ पतित पावनी में डुबकी लगाकर घर के लिए रुख करेगा।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं का कहना है कि गंगा स्नान के महत्व को देखते हुए मेला स्पेशल ट्रेन रविवार से चलाई जानी चाहिए थी। वैसे भी दिन में इसका एक ही चक्र लगेगा। जिसके कारण श्रद्धालुओं को मेला स्पेशल का कोई खास फायदा नहीं मिलेगा। रेलवे का अदूरदर्शी कदम श्रद्धालुओं के लिए मुसीबत का सबब बनेगा।