फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Stones were pelted on police who arrived after getting information about the fight, inspector and two constables were injured

Amroha News: मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस पर पथराव, दरोगा और दो सिपाही घायल

Tue, 19 Nov 2024 03:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 19 Nov 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Stones were pelted on police who arrived after getting information about the fight, inspector and two constables were injured
गजरौला थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए पुलिस पर हमले के आरोपी। संवाद - फोटो : संवाद
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव खुंगावली में रविवार रात 10 बजे दुल्हन व दूल्हा पक्ष के बीच विवाद हो गया। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस पर दोनों पक्षों ने पथराव कर दिया। पुलिस को भागकर जान बचानी पड़ी। हमले में दरोगा और दो सिपाही घायल हो गए। इसके बाद इंस्पेक्टर भारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित 26 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गजरौला क्षेत्र के गांव खुंगावली निवासी अजय की बरात रविवार को हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के नया गांव में गई थी। बरात में चढ़त के दौरान बराती और घरातियों में विवाद हो गया था। उस समय तो मामला रफादफा कर दिया गया और विवाह की रस्म पूरी हो गईं। बरात विदा हो गई। इसके बाद नया गांव निवासी दुल्हन पक्ष की ओर से कुछ ग्रामीण रविवार रात खुंगावली गांव में आए थे और विवाद के संबंध में वार्ता कर रहे थे। इस दौरान कहासुनी के बाद उनमें मारपीट हो गई। सूचना पर दरोगा संजीव कुमार पुलिस के साथ खुंगावली गांव पहुंचे। लेकिन, दोनों पक्ष पुलिस के सामने ही एक दूसरे से मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिस ने समझाने के कोशिश की तो दोनों पक्षों ने पुलिस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

जान से मारने की नीयत से पथराव और लाठी-डंडों से हमला कर पुलिस को दौड़ा लिया। पुलिसकर्मियों ने भागकर जान बचाई। हमले में दरोगा संजीव कुमार, सिपाही अभिषेक कुमार और रजत कुमार घायल हो गए। दरोगा की सूचना पर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिगड़े हालात संभाले और 12 आरोपियों को हिरासत में ले लिया। जबकि, 14 आरोपी भाग गए। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि दरोगा संजीव की तहरीर पर ग्राम प्रधान राजेश सिंह समेत 26 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायल दरोगा और दोनों सिपाहियों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी हुई गिरफ्तारी
गजरौला। खुंगावली में पुलिस पर पथराव व लाठी डंडे से हमला करने में नरेश, सुभाष, सतीश, जितेंद्र, सोनू पुत्र गजराज, सोनू पुत्र देवी सहाय, कुंवरपाल, कामेंद्र, बंटी, केहर सिंह, राजकुमार, विष्णु को गिरफ्तार कर लिया। राजेश सिंह पुत्र फतेह सिंह, राहुल, राजेंद्र, सुनील, जगमोहन, सतपाल, अजय, देवेंद्र, धर्मेंद्र, ललित, अर्जुन, राजेश, देवकरन, सतीश मौका पाकर भागने में कामयाब रहे। ग्राम प्रधान राजेश सिंह पुत्र फतेह सिंह का कहना है कि पुलिस पर किसी ने हमला नहीं किया। लोग आपस में झगड़ रहे थे। वह खुद बीच बचाव कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed