फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Stone pelting, houses vandalized, police attacked due to scuffle in marriage ceremony

शादी समारोह में हुई कहासुनी की रंजिश में दो पक्षों में पथराव, घरों में तोड़फोड़, पुलिस पर हमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting, houses vandalized, police attacked due to scuffle in marriage ceremony
मंगलवार को शादी समारोह में हुई कहासुनी की रंजिश में बुधवार को दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। जमकर पथराव हुआ। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के घरों में घुसकर तोड़फोड़ की। बचाव के लिए पहुंची पुलिस पर भी उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। मौके पर पहुंची पांच थानों की पुलिस ने बिगड़ते हालात संभाले। पथराव में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने 51 नामजद, 40 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चार बवालियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

ये घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के सैदपुर इम्मा गांव की है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि यहां रहने वाले अनवार के बेटे अकील की शादी मंगलवार को गांव में ही रहने वाली युवती के साथ हुई थी। शादी समारोह के दौरान गांव के रहने वाले दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस दौरान तो गांव के लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर विवाद शांत कर दिया था लेकिन बुधवार दोपहर करीब बारह बजे फिर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के घरों में घुसकर तोड़फोड़ की। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। सूचना मिलते ही डायल 112 और नौगांवा सादात पुलिस मौके पर पहुंच गई। जैसे ही पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। तभी उन्होंने पुलिस पर हमला कर दिया। बवालियों ने पुलिस पर भी जमकर पथराव किया। घटना में अमरोहा नगर कोतवाली के एसएसआई जितेंद्र बालियान समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन

हालात बिगड़ते देख सीओ सिटी विजय कुमार राणा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मंडी धनौरा, रजबपुर, अमरोहा नगर और देहात पुलिस को मौके पर बुला लिया। इसके बाद पुलिस ने बवालियों को खदेड़ते हुए लोगों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मौके से आलिम, शाहिद, नबी हसन और कासिम को गिरफ्तार किया गया है। 51 नामजद और 40 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed