फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Stone pelting between two parties during thirteenth day feast, FIR against 35

Amroha News: तेरहवीं की दावत में दो पक्षों में पथराव, 35 पर एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:45 PM IST
विज्ञापन
Stone pelting between two parties during thirteenth day feast, FIR against 35
अमरोहा। मोहल्ला कुरैशी वाल्मीकि में तरहवीं की दावत के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी दी गई। सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। पथराव की घटना से मोहल्ले में भगदड़ मच गई। लोगों ने घरों में छिपकर जान बचाई। मामले में पुलिस ने 20 नामजद समेत 35 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

अमरोहा के मोहल्ला कुरैशी वाल्मीकि बस्ती में दिलीप और सतीश के परिवार रहते हैं। एक दिसंबर की रात मोहल्ले में तेरहवीं की दावत का कार्यक्रम चल रहा था। दावत में पक्षों में मारपीट हो गई। जमकर लाठी-डंडे चले और दोनों परिवारों के लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर दरोगा लोकेंद्र कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और झगड़ा कर रहे लोगों को समझाने का कोशिश की। लेकिन, दोनों पक्ष पुलिस के सामने भी एक-दूसरे के साथ गाली-गलौज करने लगे। घरों की छतों पर चढ़कर पथराव शुरू कर दिया। घटना से मोहल्ले में भगदड़ मच गई। लोगों ने अपने घरों में छिपकर जान बचाई और दरवाजे बंद कर लिए। माहौल बिगड़ता देख मौके पर अतिरिक्त पुलिस पहुंची, जिसे देखकर आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में दरोगा लोकेंद्र कुमार की तहरीर पर दिलीप, आनंद कुमार, आशू, अनिल कुमार, सिंबू, दीपू, सौरभ, तिलक और सतीश, मंगल, बॉबी, मुकेश, वासु, आकाश, हैप्पी, अरविंद, कुणाल, मनोज, राज, तुषार और 15-20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article