{"_id":"5e346d508ebc3e7d63322c58","slug":"stolen-jpnagar-news-mbd338276328","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े घर के ताले तोड़कर साढ़े चार लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े घर के ताले तोड़कर साढ़े चार लाख की चोरी
विज्ञापन
अमरोहा। बेखौफ चोरों ने दिनदहाड़े खराद मिस्त्री के घर के ताले तोड़कर नगदी-जेवरात समेत हजारों का सामान चोरी कर लिया। चोरों ने चालीस मिनट के भीतर वारदात को अंजाम दिया। कुछ देर बाद परिजन घर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। लोगों की भीड़ जाम हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुुंच गई और जांच पड़ताल की। तहरीर दे दी गई है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नौगजा में अनीश अहमद का परिवार रहता है। अनीश अहमद कैलसा बाईपास के निकट खराद मशीन की दुकान चलाते हैं। उनके परिवार में दो बेटे और चार बेटियां हैं। दो बड़ी बेटियों की शादी हो चुकी है। शुक्रवार की सुबह तीनों भाई-बहन बड़ी बहन के यहां दावत में गए थे। अनीश अहमद और उनका बड़ा बेटा शाह आलम घर पर ही थे। दोपहर सवा बजे दोनों पिता-पुत्र नमाज पढ़ने के लिए गए थे। घर में ताला पड़ा हुआ था। नमाज पढ़ने के बाद दो बजकर पांच मिनट पर वह घर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। घर के ताले टूटे पड़े थे। अलमारी के रखे सोने-चांदी के जेवरात और ढाई लाख रुपये गायब थे। दिनदहाड़े चोरी के घटना से मोहल्ले में हड़कंप मचा गया। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई और जांच पड़ताल की। पीड़ित अनीश अहमद ने साढ़े चार लाख रुपये की चोरी बताते हुए कोतवाली में तहरीर दे दी है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
बेटा और बेटी की शादी के जोड़ा था जेवर और नगदी
अमरोहा। पेशे से खराद मिस्त्री अनीश अहमद की आर्थिक स्थिति सामान्य है। अनीश अहमद ने नगदी और जेवरात बेटे शाहआलम और बेटी हिना परवीन की शादी के लिए इकट्ठा किया था। उन्होंने बताया कि तीन अप्रैल की शाह आलम की शादी हैं। पांच अप्रैल को हिना परवीन की बरात आनी है। शादी के खर्च के लिए प्लाट बेचकर ढाई लाख रुपये जुटाए थे।