{"_id":"658c7310803040d93d03807c","slug":"state-government-should-declare-the-price-of-sugarcane-at-rs-500-per-quintal-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-11152-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करे प्रदेश सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करे प्रदेश सरकार
Thu, 28 Dec 2023 12:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन खालसा गुट के पदाधिकारियों ने गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने समेत अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
भाकियू खालसा गुट के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में तमाम किसान एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे और अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। कहा कि गांवों में छुट्टा पशुओं को पकड़ कर गोशाला भिजवाया जाए। छुट्टा पशुओं से होने वाली मौत के चलते पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी प्रदान की जाए। गजरौला के एक प्राइमरी स्कूल पर अवैध कब्जे को हटाया जाए। वहीं भू माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस दौरान नितिन कुमार, जयवीर सिंह, कृष्णपाल सिंह, अनुज, नवनीत शर्मा, गुरमीत सिंह, महाराज सिंह आदि मौजूद रहे।