फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   State Election Commission to decide re-election in Baikheda and Buravali

बाईखेड़ा और बुरावली में पुनर्मतदान का फैसला करेगा राज्य निर्वाचन आयोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
State Election Commission to decide re-election in Baikheda and Buravali
अमरोहा। पोलिंग बूथ में हिंसक घटना और मतपत्र में कम प्रत्याशी अंकित किए जाने के मामले की रिपोर्ट राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी गई है। जिला निर्वाचन कार्यालय ने बाईखेड़ा और बुरवाली के बारे में रिपोर्ट भेजी है। बाईखेड़ा में मतपत्र लूटे जाने का मामला है जबकि बुरावली गांव में तीन की जगह दो प्रत्याशियों के मतपत्र पर चुनाव निशान अंकित मिले। पुनर्मतदान का निर्णय राज्य निर्वाचन आयोग करेगा। अब आयोग के फैसले पर निगाहें टिकी हैं।
विज्ञापन

हसनपुर के बाईखेड़ा गांव के दो पोलिंग बूथ हैं। यहां पर सोमवार को मतदान के दौरान दोपहर लगभग 3.30 बजे कई लोगों का समूह पोलिंग स्टेशन में आ धमका। उन्होंने मतदान कार्मिकों से बदसलूकी शुरू कर दी। उन लोगों ने कर्मियों से मारपीट की और मतपत्र छीन कर फरार हो गए। बुरावली गांव के बूथ संख्या 91 में तीन प्रत्याशी के बीच मतदान होना था लेकिन गांव के लोगों को मतपत्र दो प्रत्याशियों का मिला। यह देख गांववालों ने आपत्ति जताई। बाईखेड़ा और बुरावली प्रकरण की जानकारी निर्वाचन अधिकारी से तलब की गई। इसके बाद जिला निर्वाचन कार्यालय से मंगलवार को राज्य निर्वाचन आयोग को प्रकरण से अवगत कराया गया। डीएम उमेश मिश्र ने बताया कि बाईखेड़ा और बुरावली के प्रकरण की जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed