{"_id":"58879e324f1c1ba333cf51b4","slug":"ssi-failed-to-complete-his-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोकते रहे एसएसआई, लाउडस्पीकर छीन ले गए सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोकते रहे एसएसआई, लाउडस्पीकर छीन ले गए सपाई
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Wed, 25 Jan 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा के नगर पालिका टाउन हॉल में नामांकन से पूर्व आयोजित की गई सपा की सभा के दौरान गेट पर नोट देते कैबिनेट मंत्री महबूब अली के भाई।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये सही नहीं होगा.. देख लीजिए। ये ठीक नहीं है... ये अल्फाज एसएसआई के मुंह से निकलते रहे, जबकि हाथों में आए लाउडस्पीकर को छीनकर सपाई ले गए। हंगामा देखते ही पुलिस बैकफुट पर आ गई। इसके बाद उच्चाधिकारियों को खबर की। भनक लगते ही पहुंची एसडीएम व सीओ ने पुलिस कर्मियों से पूरा मामला जाना और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
मंगलवार को कैबिनेट मंत्री के नामांकन से पहले टाउन हॉल में सभा का आयोजन था, जिसमें सीएम के जिंदाबाद, महबूब अली जिंदाबाद के नारे कार्यकर्ता व समर्थक लगा रहे थे। संबोधन के दौरान बाकायदा लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया जा रहा था, जो खुलेआम आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन था। अफसरों तक मसला पहुंचने के बाद पुलिस ने गेट के बाहर लगे लाउडस्पीकर को उतारने की कार्रवाई छेड़ दी। एक लाउडस्पीकर को रख लिया, जबकि दूसरे को हाथ में लेकर पुलिस कर्मी जा रहा था।
इसी दरम्यान सपाइयों की निगाह उस पर पड़ गई। भागकर सपाइयों ने पुलिस कर्मी को रोक लिया और लाउडस्पीकर छीनने लगे। एसएसआई नवाब सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों ने भीड़ को हटाने की कोशिश की। कहने लगे देखिए ठीक नहीं होगा। गलत कर रहे हैं आप... यही बोल उनकी जुबां से निकलते रहे। सपाइयों ने उनकी एक न मानी और लाउडस्पीकर को छीनकर अपने साथ सभास्थल में ले गए। कुछ देर बाद ही उपजिलाधिकारी प्रवीणा अग्रवाल व सीओ सिटी शील कुमार दलबल के साथ वहां पहुंचे। पुलिस कर्मियों से पूछताछ की। इसके बाद सीओ ने एसएसआई को कार्रवाई के निर्देश दिए।