फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   SS Cricket Club won the match by 16 runs

Amroha News: एसएस क्रिकेट क्लब ने 16 रन से जीता मैच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
SS Cricket Club won the match by 16 runs
अमरोहा। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी और स्प्रिंगफील्ड्स क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के 11वें दिन स्प्रिंगफील्ड्स क्रिकेट एकेडमी और एसएस क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला गया। यह मैच एसएस क्रिकेट क्लब ने 16 रन से जीत लिया।
विज्ञापन

सोमवार को रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड यह मुकाबला हुआ। एसएस क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर 8 विकेट खोकर 220 रन बनाए। टीम के लिए साकेत ने 61, राजीव चौहान ने 38, अंश यादव ने 32 रन बनाए। स्प्रिंगफील्ड्स क्रिकेट एकेडमी के लिए नितिन सिंह ने 3, कृष्णा यादव ने 2, यथार्थ और अंशदीप सिंह ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्प्रिंगफील्ड्स एकेडमी की टीम निर्धारित 40 ओवर में 7 विकेट खोकर 204 रन ही बना पाई। टीम के लिए अब्दुल अहद ने 42, कृष्णा यादव ने 32, यथार्थ ने नाबाद 30, अयान हुसैन ने 29 रन बनाए। एसएस क्रिकेट क्लब के लिए वंश ठाकुर, अभिनव शुक्ला और आदर्श ने 2-2 विकेट लिए। इस तरह यह मुकाबला एसएस क्रिकेट क्लब ने 16 रन से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच अभिनव शुक्ला को चुना गया। अंपायर मोहम्मद सायम, सानिब खान रहे जबकि स्कोरर आजाद सिंह रहे। इस दौरान टूर्नामेंट आयोजक व क्रिकेट कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी, कोच मोहम्मद हसीन, रुक्मणी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन सिद्धार्थ मलिक, यश शुक्ला, शिवम शर्मा, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed