फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   SP inspected Amroha city police station and gave directions.

Amroha News: एसपी ने अमरोहा नगर कोतवाली का किया निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
SP inspected Amroha city police station and gave directions.
अमरोहा। नवागत एसपी लखन सिंह यादव ने बुधवार को देर शाम अमरोहा नगर कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय अभिलेख, अपराध रजिस्टर, पीआरवी रूट चार्ट, ड्यूटी रजिस्टर और थाना परिसर का जायजा लिया। साथ ही सीसीटीवी कंट्रोल रूम की लाइव फीड चेक कर चौराहों व प्रमुख स्थानों पर कैमरे बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी ने लंबित माल मुकदमाती और लावारिस वाहनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। टॉप-टेन अपराधियों, हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की समीक्षा करते हुए अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के आदेश दिए। महिला संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता देने और मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम बढ़ाने पर जोर दिया। इसके अलावा थाना परिसर में स्वच्छता, पेयजल और बैठने की व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed