फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   SP and Chairman inspected Idgah

Amroha News: ईद को लेकर एसपी और चेयरमैन ने ईदगाह का किया निरीक्षण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
SP and Chairman inspected Idgah
अमरोहा। एसपी ने मंगलवार को ईदगाह का निरीक्षण कर नमाज की तैयारियों का जायजा लिया। पालिका चेयरमैन ने भी ईदगाह स्थल पर पहुंचकर व्यवस्था देखी। इस दौरान जामा मस्जिद के नायब इमाम मुफ्ती हमजा साथ रहे।
विज्ञापन

एसपी कुंवर अनुपम सिंह मंगलवार को धनौरा रोड स्थित ईदगाह पहुंचे। यहां पर उन्होंने ईद की नमाज को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। तैयारियों के सुझाव को लेकर एसपी ने जामा मस्जिद के नायब इमाम मुफ्ती हमजा को भी ईदगाह बुलवा लिया। एसपी ने मुफ्ती हमजा की मौजूदगी में ईदगाह का मैदान, रास्ता और वहां पर खड़े होने वाले वाहनों की व्यवस्था देखी। जहां पर उन्हें कमी नजर आई, उसे दूर करने के लिए अधीनस्थों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने नमाज के समय ईदगाह और जामा मस्जिद के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखने निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं नगर पालिका ईओ शशि जैन ने भी अधीनस्थों के साथ ईदगाह का निरीक्षण किया। चेयरमैन ने स्पष्ट कहा कि ईदगाह पर नमाजियों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। इस दौरान सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह, इंस्पेक्टर राजेश कुमार तिवारी, पूर्व चेयरमैन अतुल कुमार जैन, मुफ्ती मोहम्मद आसिम, मौलाना आदिल रशीद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed