{"_id":"68f7ecdfe85bdda9760f479a","slug":"son-commits-suicide-after-father-stops-him-from-gambling-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-150111-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पिता ने जुआ खेलने जाने से रोका तो बेटे ने कर ली आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पिता ने जुआ खेलने जाने से रोका तो बेटे ने कर ली आत्महत्या
Wed, 22 Oct 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 22 Oct 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
आदमपुर (अमरोहा)। दीपावली के त्योहार पर पिता ने जुआ खेलने से रोका तो बेटे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
यह घटना आदमपुर गांव में दिवाली पूजन के समय हुई। ग्रामीणों के मुताबिक गांव के पास कुछ लोग जुआ खेलने की योजना बना रहे थे। इस बीच एक 22 वर्षीय युवक भी वहां पहुंच गया। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो पिता ने युवक को किसी ग्रामीण के माध्यम से सूचना देकर घर बुलाया। पिता ने बेटे से कहा कि जुआ खेलने जाने की बजाय दिवाली पूजन में शामिल होना जरूरी है। इस बात से खफा होकर युवक अपने कमरे में चला गया और रात में किसी समय फंदा लगाकर जान दे दी।
मंगलवार सुबह युवक कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने उसे जगाने की कोशिश की लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की का शीशा तोड़कर देखा दो युवक फंदे से लटका था। युवक अविवाहित था। युवक की मौत से दिवाली की खुशियां मातम में बदल गई हैं। युवक दो भाइयों में छोटा था। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि इस तरह की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।