{"_id":"60e351f18ebc3ec236558503","slug":"soldier-and-home-guard-attacked-on-information-of-stone-pelting-uniform-also-torn-jpnagar-news-mbd394680561","type":"story","status":"publish","title_hn":"पथराव की सूचना पर पहुंचे सिपाही-होमगार्ड से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पथराव की सूचना पर पहुंचे सिपाही-होमगार्ड से मारपीट
विज्ञापन
अमरोहा। पथराव की सूचना पर पहुंचे पीआरवी पर तैनात सिपाही और होमगार्ड पर दंपती और उसके बेटों ने हमला कर दिया। उनकी वर्दी फाड़ दी और सिपाही की नेमप्लेट भी तोड़ दी। आरोपियों ने पुलिस कर्मियों पर पथराव भी किया। सिपाही की सूचना पर पहुंचे अतिरिक्त फोर्स ने घेराबंदी कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस ने सिपाही की तहरीर पर दंपती और उसके दो बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
रविवार दोपहर करीब बारह बजे अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के मोहल्ला बदावाला में दो पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया था। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही पीआरवी टू-डब्ल्यू 3588 पर तैनात सिपाही हरपाल सिंह अपने सहयोगी होमगार्ड सतपाल सिंह के साथ मौके पर पहुंच गया। दोनों पुलिस कर्मी दोनों पक्षों को समझाने लगे, तभी दंपती और उसके बेटों ने सिपाही और होमगार्ड पर हमला कर जमकर पीटा। आरोपियों ने पुलिस कर्मियों पर पथराव भी किया। मारपीट में सिपाही का मोबाइल भी टूट गया। सिपाही ने किसी तरह से घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी। घटना से महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे अतिरिक्त बल ने लाठी भांजकर आरोपियों को खदेड़ा।
पुलिस ने एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम रामू बताया है। एएसपी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि सिपाही हरपाल सिंह की तहरीर पर राजेंद्र सिंह, उसकी पत्नी शीला और उसके बेटे रोहताश और रामू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मारपीट में भी चार लोगों पर एफआईआर
अमरोहा। मोहल्ला बदावाला निवासी हरीश चंद सैनी और राजेंद्र सैनी के बीच रविवार की रात नाली में कूड़ा डालने को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षो के बीच पथराव हुुआ। इस मामले में हरीश चंद सैनी की ओर से तहरीर के आधार पर राजेंद्र सैनी, शीला सैनी, रामू सैनी और रोहताश के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।