{"_id":"609ecffa8ebc3e8dbe5c4335","slug":"smugglers-escaped-after-biting-cattle-fir-jpnagar-news-mbd389040589","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंशीय पशु का कटान कर फरार हुए तस्कर, एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंशीय पशु का कटान कर फरार हुए तस्कर, एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। ईद से पहली रात तस्करों ने गोवंश पशु का कटान कर लिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी थैलों में मांस भर कर फरार हो गए। पुलिस ने तीन तस्करों को मौके पर पहचान लिया। मौके पर पशु के अवशेष और छुरी बरामद की। सभी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि गुरुवार की रात डिडौली कोतवाली पुलिस को मुखबिर ने सूचना मिली थी कि दीपपुर गांव के जंगल में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही एसएसआई सतेंद्र कुमार ने पुलिस बल के साथ जंगल में छापा मार दिया। लेकिन तब तक तस्कर गोवंशीय पशुओं का कटान कर चुके थे। पुलिस को देख फरार हो गए। इस दौरान पुलिस ने टॉर्च की रोशनी में तस्कर नब्बू, रियाजुल और सुहैल निवासी दीपपुर को पहचान लिया। तीनों के हाथ में थैले थे। जिनमें मीट भरा हुआ था। पुलिस ने मौके पर गोवंशीय पशु के अवशेष और खून से सनी छुरी बरामद की। वहीं पुलिस ने पशु चिकित्सा अधिकारी को बुलाकर अवशेषों की जांच कराई। जिसमें गोवंशीय पशुओं के होने की पुष्टि हुई। इंस्पेक्टर ने बताया कि तीनों तस्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। साथ ही उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।