{"_id":"578bddd84f1c1bbb26c4b8ec","slug":"slaughter-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में पकड़ी ऊंटों की वधशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में पकड़ी ऊंटों की वधशाला
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा
Updated Mon, 18 Jul 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
नौगावां सादात के सिकरिया के जंगल में बने अवैध स्लाटर हाउस से बरामद ऊंट।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थाना पुलिस ने जंगल में अवैध रूप से चल रही वधशाला में रात 12 बजे छापा मारकर वध के लिए लाए गए दस जिंदा ऊंटों को बरामद कर लिया, जबकि तीन ऊंटों को काटा जा चुका था तथा दो मरणासन्न हालत में थे। मांस पुलिस ने गड्ढा खोदकर दबवा दिया। जिंदा ऊंट कहां पर तथा किसको सौंपे गए यह थाना पुलिस को खुद जानकारी नहीं थी। बड़ी मुश्किल से पुलिस यह जानकारी एकत्र कर पाई कि ऊंट किसको सौंपे गए हैं।
थाना पुलिस को शनिवार की रात 12 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि ऊंट व अन्य प्रतिबंधित पशुओं के वध के लिए सिकरिया रोड पर नहर से कुछ दूर जंगल में बने अवैध पशु वधशाला में ऊंटों का कटान किया जा रहा है। सूचना पर थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह यादव ने पुलिस बल साथ लेकर प्रतिबंधित पशुओं के वध के लिए चर्चित अवैध पशु वधशाला पर छापा मारा। पुलिस को देख आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। मौके से पुलिस ने दस जिंदा, दो मरणासन्न हालत में ऊंट बरामद किए, जबकि तीन ऊंटों को मांस कारोबारी काट चुके थे। पुलिस ऊंटों व मांस को थाने ले आई।
पुलिस ने मांस गड्ढा खुदवाने के बाद दबवा दिया, जबकि ऊंटों को कस्बे में अलग-अलग लोगों को सौंप दिया, हालांकि थानाध्यक्ष को यह जानकारी नहीं थी कि बरामद किए गए ऊंट किसको सौंपे गए हैं। पुलिस अधीक्षक डा. शिवा शिंपी चनप्पा के फटकारने के बाद थाना पुलिस यह ब्योरा एकत्र कर पाई कि ऊंट किस-किसको दिए गए हैं। थाना पुलिस ने अवैध पशु वधशाला स्वामी नईम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसओ ने यह भी बताया कि उसके खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी।