{"_id":"5f19ec448ebc3e63cb7ee87d","slug":"slaughter-gajraula-news-mbd356837410","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने रोका संभल जा रही पशुओं की हड्डियों से भरा कंटेनर ,हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने रोका संभल जा रही पशुओं की हड्डियों से भरा कंटेनर ,हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला(अमरोहा)। राजस्थान से संभल जा रहे पशुओं की हड्डी लदे कंटेनर को भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य उत्तम सिंह प्रजापति ने हसनपुर रोड पर रुकवा लिया। चालक और गाड़ी में मौजूद लोग किसी तरह का कोई प्रमाणित कागज अथवा जीएसटी की रसीद नहीं दिखा सके। इस पर वहां काफी हंगामा हुआ। पार्टीजनों ने व्यापार कर अफसरों को भी फोन किया लेकिन कोई नहीं आया। वहां पहुंची पुलिस ने कंटेनर का चालान कर दिया।
गुरुवार की पूर्वान्ह लगभग साढ़े दस बजे अल्लीपुर भूड़ के सामने से बीस टायरा कंटेनर हसनपुर की ओर जा रहा था। कंटेनर के गुजरते ही वहां भीषण दुर्गंध आने लगी। इस पर वहां मौजूद भाजपा नेता उत्तम सिंह प्रजापति अपने साथ महेंद्र सिंह प्रजापति और अंकुर नागर को साथ लेकर गाड़ी से कंटेनर के पीछे हो लिए और कुछ दूरी पर एसआर पंप के सामने उसे रुकवा लिया। जानकारी करने पर कंटेनर के चालक चुरू (राजस्थान) निवासी इमरान और गाड़ी में मौजूद रियाजत, जाकिर ने बताया कि वे रतनगढ़ से मृत पशुओं की हड्डियां लेकर संभल जा रहे हैं। वहीं महेंद्र प्रजापति ने इसकी जानकारी व्यापार कर की फ्लाइंग स्क्वाड टीम प्रभारी को फोन पर दी। उन्होंने वहां आने से इनकार कर दिया। इस पर भाजपा नेता की उनसे फोन पर ही नोकझोंक भी हुई। वहीं इंस्पेक्टर जयवीर सिंह ने बताया कि उत्तम सिंह प्रजापति की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर का चालान कर दिया है।