फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   sixanimal trader died in accident

पुर्नसंशोधित हादसे की मुख्य खबर है, कृपया इसका ही उपयोग करें--

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
sixanimal trader died in accident
गजरौला (अमरोहा)। पशुओं से लदा कंटेनर नेशनल हाईवे पर अगला टायर फटने से सड़क किनारे खंदक में पलट गया। हादसे में छह पशु कारोबारियों की मौत हो गई जबकि 13 अन्य घायल हो गए। कंटेनर में 19 यात्री और 37 पशु थे। हादसे में 12 भैंस समेत बीस पशुओं की भी मौत हुई है। वहीं, हादसे के बाद हाईवे पर पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेनों की मदद से खंदक में पलटे कंटेनर और भैंसों को बाहर निकलवाया। पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद लगभग सवा दो घंटे बाद यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे यह हादसा हाईवे पर ब्रजघाट चौकी क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद के पास हुआ। संभल जिले के गांव चौधरपुर, नगली, मोहम्मदपुर नवाबअली और ओबरी समेत अमरोहा जिले के गांव सहसपुर अलीनगर निवासी व्यापारी जयपुर से कंटेनर में कई भैंस, कटरे लादकर लौट रहे थे। कंटेनर सहसपुर अलीनगर निवासी आसिम चला रहा था। गजरौला थाना क्षेत्र की ब्रजघाट चौकी से निकलते ही गांव मोहम्मदाबाद के पास कंटेनर का अगला टायर फट गया। इससे कंटेनर बेकाबू होकर सड़क किनारे खंदक में पलट गया। हादसे के बाद कंटेनर में फंसी भैंसों के रंभाने और घायलों की चीखपुकार को सुनकर राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे डायल-112 के पुलिस कर्मियों ने राहगीरों की मदद से घायलों को खंदक से निकलवाया लेकिन तब तक पांच व्यापारियों की मौत हो चुकी थी। वहीं, एक व्यापारी ने निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसी बीच सीओ सत्येंद्र सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने जांच पड़ताल की। उधर, हादसे के बाद हाईवे पर दोनों दिशाओं में लगभग पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सवा दो घंटे बाद यातायात को सुचारु कराया। वहीं, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अमरोहा भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed