{"_id":"69c42b782df7759c750438da","slug":"six-year-old-girl-dies-by-drowning-in-tube-well-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-160148-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नलकूप की हौद में डूबकर छह साल की बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नलकूप की हौद में डूबकर छह साल की बच्ची की मौत
Thu, 26 Mar 2026 12:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
सैदनगली। घर के पास ही नलकूप की हौद में नहाते समय मासूम बच्ची की डूबकर मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक है। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
थाना क्षेत्र के ढक्का मोड़ अल्लीपुर भूड़ शर्की निवासी अकरम ट्रक चालक हैं। बुधवार की दोपहर बाद मोहल्ले के बच्चों के साथ उनकी छह वर्षीय बेटी जिया घर से करीब 200 मीटर दूरी पर नलकूप की हौद में नहाने के लिए गई थी। नहाते समय बच्ची हौद में डूब गई। साथी बच्चों ने घर पहुंचकर जानकारी दी। इतने परिवार के लोग पहुंचते, तबतक बहुत देर हो चुकी थी। मासूम की मौत से परिजनों में शोक व्याप्त है। मृतका एक भाई व दो बहनों में सबसे छोटी थी। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का दफीना कर दिया गया है। थानाध्यक्ष विकास सहरावत का कहना है कि इस तरह की कोई सूचना थाना स्तर पर प्राप्त नहीं हुई है। सीएचसी के प्रभारी डाॅ.ध्रुवेंद्र सिंह का कहना है कि अभिभावकों को अपने मासूम बच्चों का ध्यान रखना चाहिए। छोटे बच्चों की सुरक्षा के प्रति अभिभावकों को गंभीर रहना चाहिए। छोटे एवं मासूम बच्चाें को खतरे की स्थान पर खेलने के लिए भी नहीं जाने देना चाहिए।