फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Six vehicles collided one after another on the highway, seven injured

हाईवे पर एक के बाद एक छह वाहन भिड़े, सात घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Six vehicles collided one after another on the highway, seven injured
अमरोहा। हाईवे पर दौड़ते समय अचानक टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद पीछे से आ रहे एक के बाद एक छह वाहन भिड़ गए। हादसे में सात लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि तीन को गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर किया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। इसके एक घंटे बाद तक वाहन रेंग-रेंगकर गुजरे।
विज्ञापन

यह हादसा मंगलवार की सुबह डिडौली कोतवाली क्षेत्र में बुढ़नपुर के पास हाईवे पर हुआ। करीब आठ बजे गजरौला की तरफ से एक टाटा मैजिक आ रहा था। अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। हादसे में बरेली के फतेहगंज पश्चिम निवासी सूरजपाल सिंह और रमेश कुमार घायल हो गए। इस दौरान आगे चल रहा टाटा मैजिक पलटते ही पीछे से आ रहे पांच वाहन एक के बाद एक आपस में भिड़ गए। जिसमें चंद्रपाल सिंह और उनका बेटा जयपाल सिंह निवासी आगुपुर थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद, राकेश कुमार और सुमन देवी निवासी बहादुर गढ़ हरियाणा, रमेश कुमार निवासी मुहल्ला पीरगढ़ थाना अमरोहा देहात घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने चंद्रपाल, जयपाल और रमेश कुमार को गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर कर दिया है। हादसे के के बाद हाईवे पर वाहनों के पहिए थम गए और लंबा जाम लग गया। करीब एक घंटा हाईवे पर वाहन रेंगते रहे। पुलिस ने मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवा कर यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed