फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Six more dengue patients including two children found

Amroha News: दो बच्चों समेत डेंगू के छह मरीज और मिले

Tue, 05 Nov 2024 04:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 05 Nov 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Six more dengue patients including two children found
अमरोहा। जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। अब दो बच्चों समेत डेंगू के छह मरीज और मिले हैं। सभी की जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इसके अलावा मलेरिया आशंकित 53 लोगों की जांच कराई गई। फिलहाल जनरल वार्ड में भर्ती बुखार के 28 मरीज का उपचार चल रहा है। डेंगू और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ती देख डॉक्टरों के होश उड़े हैं। लोगों को सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है। उधर, अब तक डेंगू मरीजों की संख्या 35 पहुंच गई है।
विज्ञापन


दिवाली के चलते कई दिनों की छुट्टी के बाद सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी रही। सुबह सात बजे से ही पर्चा बनवाने के लिए लाइन लग गई। इसके बाद डॉक्टर व दवाई वितरण कक्ष के बाहर मरीजों की लाइन लगी रही। डॉक्टर के इंतजार में मरीज इधर-उधर भटकते दिखाई दिए। पैथोलॉजी लैब, अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन कराने के लिए भी मरीजों की भारी भीड़ रही। डॉक्टरों की सलाह पर डेंगू आशंकित 14 मरीजों की जांच कराई गई। जिसमें जोया कस्बे के अलग-अलग मोहल्ले के चार लोग पॉजिटिव पाए गए। जबकि, अमरोहा नगर के मोहल्ला दानिशमंदान के रहने वाली एक महिला और पुरुष की जांच रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। एक साथ छह लोग डेंगू पॉजीटिव पाए जाने की जानकारी मिलते ही डॉक्टर के होश उड़ गए। उधर, मलेरिया आशंकित 53 लोगों की जांच कराई गई। जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि डेंगू मरीजों का वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा बुखार के 28 मरीज की भर्ती हैं। सभी का इलाज किया जा रहा है। किसी का स्वास्थ्य गंभीर नहीं है। ठीक होने पर जल्द ही छुट्टी कर दी जाएगी। उधर, बता दें कि डेंगू के छह केस मिलने के साथ अब जिले में पीड़ितों की संख्या 35 हो गई है। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में बदलाव के बीच सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed