{"_id":"60e89fa58ebc3ec7d8772b8c","slug":"sister-s-rakhi-will-reach-brothers-in-waterproof-envelope-jpnagar-news-mbd3951444103","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाटर प्रूफ लिफाफा में बहनों की राखी भाइयों तक पहुंचाएगा डाक विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाटर प्रूफ लिफाफा में बहनों की राखी भाइयों तक पहुंचाएगा डाक विभाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। भाई-बहनों के अटूट स्नेह के प्रतीक रक्षाबंधन त्योहार पर कोरोना और बरसात की छाया नहीं पड़ेगी। डाक विभाग ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। विभाग वाटर प्रूफ लिफाफों में बहनों की राखी भाइयों तक पहुंचाएगा। विभाग ने बहनों के लिए एक स्पेशल लिफाफा तैयार कराया है। बहनें इस आकर्षक वाटरप्रूफ लिफाफे में अपने भाई को रक्षा सूत्र भेज सकेंगी। डाकपाल के मुताबिक 12 जुलाई से जिले के डाकघरों में इन लिफाफों की बिक्री शुरू हो जाएगी।
भाई-बहनों के अटूट स्नेह के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व 22 अगस्त को है। बहनों की राखियां भाइयों की कलाई तक समय से पहुंचे, इसके लिए डाक विभाग ने विशेष प्रबंध किए हैं। आकर्षक रंग-बिगरंगे लिफाफे तैयार कराए हैं, जिसकी कीमत केवल दस रुपये है। इसे एमपीसीएम काउंटर से खरीदा जा सकता है। हालांकि डाकघर से राखी भेजने का शुल्क अलग देना पड़ेगा। जिले के सभी डाकघरों में इसकी बिक्री 12 जुलाई से शुरू हो जाएगी। रक्षाबंधन पर कुछ बहनें अपने भाइयों के पास तक नहीं पहुंच पाती हैं। कोई भाई विदेश तो कई भारत के विभिन्न राज्यों में नौकरी करते है। कुछ कारणवश बहनें घर भाइयों के घर तक नहीं जा पाती हैं। लेकिन उन्हें त्योहार की रस्में तो पूरी करनी ही होती हैं। ऐसे में बहनों के सामने बड़ी कठिनाई होती है। ऐसे समय में उनके सामने डाक से ही राखियां भेजने का विकल्प बचता है।
बहनों की पसंद का खास ख्याल रखते हुए चार रंग में लिफाफे तैयार कराए गए हैं। वाटर प्रूफ लिफाफा होने की वजह से उसे सैनिटाइज किया जा सकता है। इस बार बहनें बेफिक्र होकर अपने भाइयों को राखियां भेज सकती हैं। लिफाफा खरीदने और राखी भेजने के लिए प्रधान डाकघर सहित सभी उप डाकघरों में व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
- रजनीश पांडेय, पोस्ट मास्टर, प्रधान डाकघर