फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   signal not found pessenger train

सिग्नल नहीं मिलने के कारण आधे घंटे खड़ी रही पैसेंजर ट्रेन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
signal not found pessenger train
गजरौला (रामपुर)। सिग्नल नहीं मिलने के कारण पैसेंजर ट्रेन आधे घंटे तक तिगरिया- फाजलपुर के निकट रेलवे लाइन पर खड़ी रही। इस दौरान यात्री गर्मी से परेशान हो गए। सूचित करने को ट्रेन के पीछे लाइन पर लाल रंग की झंडी लगाई गई। जिससे यह पता चल सके कि लाइन क्लियर नहीं है।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर पैसेंजर गाड़ी नजीबाबाद से गजरौला की तरफ आ रही थी। गजरौला में दाखिल होते ही चालक ने स्टेशन को कॉल कर सिग्नल मांगे। बताया जाता है कि दिल्ली-लखनऊ रेलवे लाइन पर कोई अन्य ट्रेन खड़ी थी। जिसके चलते स्टेशन मास्टर ने पैसेंजर ट्रेन को गुजरने के लिए सिग्नल नहीं दिए। चालक ने ट्रेन को रोक कर तिगरिया- फाजलपुर फाटक के सामने खड़ी कर दिया। सिग्नल का इंतजार करने लगा। आधे घंटे तक पैसेंजर ट्रेन यहीं पर खड़ी रही। सिग्नल मिलने के बाद ट्रेन यहां से रवाना हुई। इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आधे घंटे बाद लाइन क्लियर होने पर पैसेंजर ट्रेन गंतव्य को रवाना हुई।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली-लखनऊ मार्ग पर अन्य ट्रेन खड़ी थी। जिसके कारण सिग्नल नहीं मिले। लिहाजा चालक को आधे घंटे तक पैसेंजर ट्रेन आधे घंटे तक खड़ी करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed