फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   short circuit in principal office

शार्ट सर्किट से डिग्री कॉलेज प्राचार्य के घर लगी आग

Sun, 08 Jan 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 08 Jan 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
short circuit in principal office
बीजेपी कार्यालय में आग - फोटो : SELF
डिग्री कालेज की प्राचार्य के घर रविवार की सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई। धुआं उठते देख आग लगने की जानकारी हुई। शोर मचाने पर आए मोहल्ले के लोग आग बुझाने में लग गए। उधर दमकलकर्मियों और यूपी-100 को कॉल की गई लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। मोहल्ले के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा दो लाख से अधिक का सामान जलकर राख हो गया था।
विज्ञापन


शहर के चिल्ला मोहल्ला निवासी शीबा अनवर अब्दुल रज्जाक डिग्री कालेज की प्राचार्य हैं। रविवार की सुबह वह घर के काम कर रही थीं। इसी बीच कमरे में धुआं उठता दिखा। उधर जाकर देखा तो शार्ट सर्किट से आग लग रही थी। उनके शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग आए। आग बुझाने के लिए पानी भर भर कर डालने लगे।
विज्ञापन


प्राचार्य ने दमकलकर्मियों को फोन किया, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं की। यूपी-100 को भी फोन करती रहीं। मगर यहां से भी कोई जवाब नहीं मिला। इधर आग पूरे घर में फैल चुकी थी। सारे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। मोहल्ले के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई, लेकिन तब तक घर का दो लाख रुपये से अधिक का सामान जल कर राख हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed