फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Shop shutters fell due to rumors of GST team's action

Amroha News: जीएसटी टीम की कार्रवाई की अफवाह से गिरे दुकानों के शटर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Shop shutters fell due to rumors of GST team's action
जीएसटी टीम की कार्रवाई की अफवाह से गिरे दुकानों के शटर
विज्ञापन

अमरोहा। जीएसटी टीम की छापा मारने की अफवाह से दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिरने लगे। टीम नहीं आने की जानकारी मिलने पर व्यापारियों ने राहत की सांस ली। तीन घंटे तक बाजार पूरी तरह से बंद रहा। व्यापारियों और ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
व्यापारियों को रविवार दोपहर सूचना मिली कि जीएसटी विभाग की टीम बाजार में छापा मारने के लिए आ रही है। इसके बाद छापेमारी की ये अफवाह पूरे बाजार में आग की तरह फैलती चली गई। बेचैन व्यापारियों के बीच टीम के डर से देखते ही देखते दुकानों के शटर गिरने लगे। मुख्य बाजार, सर्राफा मार्किट, नौबत खाना, लकड़ा, बड़ा बाजार, जट्ट बाजार, गुजरी बाजार, बाजार बटवाल, आजाद मार्ग पर व्यापारियों ने दुकानों को बंद कर दिया। बाजार में खरीदारी कर रहे लोगों के बीच भी अफरातफरी मच गई। कुछ ही देर में बाजारों में सन्नाटा पसर गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने बाजारों में गश्त शुरू कर दी। काफी देर बाद व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों को जानकारी हुई कि जीएसटी छापेमारी के लिए कोई टीम नहीं आई है। ये महज एक अफवाह थी। व्यापारियों ने राहत की सांस ली। शाम चार बजे के बाद व्यापारियों ने दुकानों को खोलकर बिक्री शुरू की। वहीं सीटीओ राजीव नयन तिवारी का कहना है रविवार को मैं कहीं पर भी चेकिंग या सर्वे के लिए नहीं गया। अन्य टीम के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

जीएसटी के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगी रालोद
रविवार को अतरासी रोड स्थित कैंप कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल की बैठक क्षेत्रीय अध्यक्ष रूहेलखंड क्षेत्र रामवीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अध्यक्ष रामवीर सिंह ने कहा सरकार द्वारा जीएसटी के नाम पर छोटे व बड़े व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जीएसटी के अधिकारी व कर्मचारी द्वारा छोटे व बड़े व्यापारियों का उत्पीड़न हुआ तो राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के पदाधिकारी आंदोलन करेंगे। बैठक में मनवीर सिंह चिकारा, हरपाल सिंह, जयमल सिंह, पतराम सिंह, कावेंद्र सिहं, चौधरी समरपाल सिंह, धर्मसिंह, कर्मचारी, मोहित, पुनित चौधरी, ओमवीर सिंह, बब्लू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed