फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   shedule,citizen,amroha

पहले दिन ही शेड्यूल धड़ाम, भड़के शहरी

Wed, 08 Jun 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Wed, 08 Jun 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
shedule,citizen,amroha
बिजली - फोटो : amar ujala
शहर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई है। शेड्यूल का पालन नहीं कराया जा रहा है, कभी फाल्ट तो कभी अन्य वजह से अघोषित कटौती की जा रही है। इससे शहरियों का पारा भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन

रमजान के मद्देनजर बदला गया शेड्यूल पहले दिन ही धड़ाम हो गया तो मंगलवार को लोग भड़क गए। खफा लोगों ने नमाज अदा करने के बाद विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


रमजान के पहले दिन ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतर गई। बदले गए शेड्यूल का एक दिन भी पालन नहीं हो सका, पूरी रात  मोहल्ला कटकुई में सप्लाई बाधित रही। इससे जुड़े तहसील इलाके में अंधेरा छाया रहा। सुबह भी कटौती रही, जिस पर नागरिक भड़क गए। नमाज अदा करने के बाद नागरिकों ने जोरदार नारेबाजी व प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में सप्लाई बहाल की गई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अधिकारियों से शिकायत के लिए कई बार फोन मिलाया गया, मगर किसी ने रिसीव नहीं किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि रवैया नहीं सुधरा तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।


शाकिर अली, छुन्नन, जाहिद, असलम, नईम, नवाज खालिद समेत तमाम लोग मौजूद थे। उधर, मोहल्ला चौक में हबीब अहमद के आवास पर मुस्लिम कमेटी की बैठक में सदर हाजी खुर्शीद अनवर ने शेड्यूल बदलने पर आभार जताया।   मोहम्मद शजर, मुस्तेहसन खान, मोहम्मद तैयब, मोहम्मद खादिम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed