फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   shaukat murder case turk were angry

महबूब अली के पुतले फूंके, होर्डिंग्स जलाए, कालिख पोती

Sat, 03 Dec 2016 05:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 03 Dec 2016 05:31 PM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद में हिस्ट्रीशीटर शौकत पाशा की हत्या के मामले में कैबिनेट मंत्री महबूब अली के खिलाफ तुर्क समाज में गुस्सा बड़ता जा रहा है। शुक्रवार को तुर्क बहुल रामपुर घना, फत्तेहपुर और हुसैनपुर समेत एक दर्जन गांवों में कैबिनेट मंत्री महबूब अली के पुतले फूंके और उनके होर्डिंग्स को जलाया गया। 
विज्ञापन


 इस दौरान तुर्क युवाओं ने कैबिनेट मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका गिरफ्तारी की मांग की। होर्डिंग्स पर कालिख पोती गई और मंत्री एवं उनके समर्थकों को तुर्कों के गांव में न घुसने देने का एलान किया गया। 
विज्ञापन


बता दें कि गत शनिवार को मुरादाबाद के मैनाठेर थाना क्षेत्र के डींगरपुर में कैबिनेट मंत्री महबूब अली के रिश्तेदार के पेट्रोलपंप पर हिस्ट्रीशीटर शौकत पाशा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रविवार को तुर्क समाज के लोगों नेशनल हाईवे पर शौकत के शव को रख जाम लगा दिया था और पांच घंटे तक जमकर बवाल मचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री महबूूब अली, उनके भाई महमूद अली उर्फ भूरा, दामाद गुलाम जिलानी और दो अन्य के खिलाफ तहरीर लेने के बाद तुर्कों ने जाम खोला था। शौकत के तीजे के दिन भी तुर्क नेताओं ने कैबिनेट मंत्री के बहिष्कार का निर्णय लिया था। गिरफ्तार न होने पर 72 घंटे के बाद सपा के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी थी।

शौकत पाशा की हत्या और मामले में कोई कार्रवाई होते देख तुर्क समाज जबरदस्त आक्रोश है। जो शांत होता नहीं दिखाई दे रही है। गुरुवार को ग्राम फत्तेपुर में युवाओं ने यात्रीशेड पर लगी महबूब अली की फोटो और नाम पर कालिख पोतकर मंत्री के खिलाफ अपना आक्रोश जताया था। पोस्टर और बैनर भी फाड़ डाले थे।

तुर्क समाज को लोगों का आक्रोश जताने का क्रम शुक्रवार को भी जारी रही। शुक्रवार सुबह साढ़े 11 बजे तुर्क बहुल गांव रामपुर घना में युवा मंत्री के विरोध में उतर आए। कैबिनेट मंत्री की पुतला फूंका और होर्डिंग्स जलाकर अपना विरोध जताया। कैबिनेट मंत्री के पोस्टरों को जलाकर युवाओं ने जमकर नारेबाजी की और कैबिनेट मंत्री महबूब अली की गिरफ्तारी की मांग की। फत्तेपुर में भी युवाओं ने कैबिनेट मंत्री के पोस्टर जलाए।

वहीं, बंबूगढ़-जोया मार्ग स्थित तुर्क बहुल हुसैनपुर में भी कैबिनेटमंत्री महबूब अली का पुतला फूंका गया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। पुतला फूंकने वालों ने कैबिनेट मंत्री की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई।

तुर्क समाज का आक्रोश यही समाप्त नहीं शाम साढ़े तीन बजे जोया मार्ग स्थित नवादा में युवा फिर एकत्र हो गए और कैबिनेट मंत्री महबूब अली को होर्डिंग्स पर अपना गुस्सा उतारा। वाहनों को रोक उसपर खड़े होकर महबूब अली की होर्डिंग्स पर कालिख पोती गई और नाराजगी दिखाई गई। नारेबाजी के बाद युवाओं ने दोबारा महबूब अली का पुतला फूंक और पोस्टर जलाकर अपना आक्रोश जताया। जल्द से जल्द उनकी गिरफ्तारी की मांग की गई। 


कैबिनेट मंत्री और उनके समर्थकों को तुर्कों के गांव में न घुसने देने का एलान को दोहराया। अन्यथा बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। इसके अलावा बाकीपुर, हुसैनपुर, शहबाजपुर, नीली खेड़ी, फत्तेपुर, हटव्वा, टिकिया, पलौला, मूढ़ा इम्मा, रामपुर घना और नवादा आदि गांवों में भी विरोध प्रदर्शन किया गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed