फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   shaukat murder case political drama

मंत्री के खिलाफ गाजियाबाद से लेकर पीलीभीत तक हल्ला बोलेंगे तुर्क

Thu, 01 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 01 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
shaukat murder case political drama
Murder
आल इंडिया तुर्क एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद अली ने कहा कि सरकार ने मंत्री को नहीं हटाया और रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार नहीं किया तो तुर्क गाजियाबाद से लेकर पीलीभीत तक हल्ला बोलेंगे। गवर्नर से लेकर राष्ट्रपति तक जाएंगे। बिरादरी के लोग किसी के बहकावे में नहीं आएं। संगठित रहेंगे तो कोई भी बाल बांका नहीं कर पाएगा। 
विज्ञापन


शौकत पाशा के तीजे पर उमड़े बिरादरी के लोगों की पंचायत को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस ने अभी तक कैबिनेट मंत्री व उनके रिश्तेदारों पर कोई कार्रवाई नहीं की है बल्कि उल्टे बिरादरी के लोगों व मृतक के परिजनों पर ही केस दर्ज कर लिया है। जो बेहद शर्मनाक है। भोली भाली जनता पर ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की कलम चलती है, मगर कोई सत्ताधारी नेता फंस जाए तो हाथ कांपने लगते हैं। 
विज्ञापन


पाशा की हत्या प्री प्लानिंग है। सभी लोग जानते हैं किसने कराई है, लेकिन बिरादरी अब शांत नहीं बैठेगी। जिन लोगों ने उसको साजिश रचकर मारा है, सबक सिखाएगी। सरकार ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो बिरादरी ईंट से ईंट बजा देगी। गाजियाबाद  से लेकर पीलीभीत तक हल्ला बोल आंदोलन चलाएगी। उन्होंने बिरादरी से अपील की है कि अपनी ताकत का अहसास       कराने का समय आ गया है। इसके लिए चाहें राष्ट्रपति तक क्यों न जाना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed