फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Shami's sister's mother-in-law surrendered her ration card, it was cancelled

Amroha News: शमी की बहन की सास ने सरेंडर किया राशन कार्ड, निरस्त

Fri, 11 Apr 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 11 Apr 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Shami's sister's mother-in-law surrendered her ration card, it was cancelled
अमरोहा।
विज्ञापन

जोया ब्लॉक के पलौला गांव में क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बहन शबीना की सास गुले आयशा ने अपना राशन कार्ड सरेंडर कर दिया है। इसके बाद उनके कार्ड को निरस्त कर दिया गया है। हालांकि, गांव में अभी भी अपात्रों की तलाश में राशन कार्डों की जांच की जा रहा है। जांच में सामने आने वाले अपात्रों के कार्डों को भी निरस्त किया जाएगा।
पलौला की ग्राम प्रधान गुले आयशा क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बहन की सास हैं। हाल में मनरेगा में हुए फर्जीवाड़े को लेकर वह काफी चर्चाओं में रही थी। मनरेगा मजदूरी तौर पर उनके परिजनों और अन्य लोगों द्वारा ली गई मजदूरी के 8.68 लाख रुपये की रिकवरी भी हुई थी। वहीं, फर्जीवाड़े में शामिल रहे तीन सचिवों व एक लेखाकार समेत आठ लोगों पर मुकदमा भी दर्ज किया जा चुका है। साथ ही प्रधान पर 95 जी की कार्रवाई के लिए नोटिस भी जारी किया गया है।
विज्ञापन

इसके बाद ग्राम प्रधान द्वारा पात्र गृहस्थी राशन कार्ड बने होने का मामला सामने आया था। उनके राशन कार्ड में चार यूनिट दर्ज थी। मामला सामने आने के बाद डीएम निधि गुप्ता वत्स ने जांच सीडीओ को सौंप दी थी। सीडीओ ने बीडीओ को मामले में जांच करने के निर्देश दिए थे। जिस पर बीडीओ जोया ने जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed