फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Shady and fruit trees should be planted, not Ashok: lekhi

अशोक नहीं, छायादार और फलदार पेड़ पौधे लगाने चाहिए :मीनाक्षी लेखी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Shady and fruit trees should be planted, not Ashok:  lekhi
केंद्रीय राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने सलेमपुर गौसाईं में फीता काट कर मिनी पंचायत सचिवालय का लोकार्पण करने के बाद सूखे तालाब में पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने अशोक के पौधे को रोपने से इनकार करते हुए कहा कि पेड़ पौधे छायादार और फलदार लगाने चाहिए। जिनसे किसी को फायदा हो। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का बखान किया। पेड़ पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल पर जोर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को केंद्रीय राज्यमंत्री क्षेत्र के गांव सलेमपुर गौसाईं पहुंची। यहां उन्होंने सबसे पहले डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद मिनी पंचायत सचिवालय का फीता काट कर लोकार्पण किया। इस दौरान उनका ब्लाक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी, ग्राम पंचायत सचिव अर्चना सैनी, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने फूल माला पहनाकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने केंद्र सरकार की योजनाओं का बखान किया। लोकार्पण के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री ने सलेमपुर गौसाईं के जंगल में करीब एक किमी दूर आदर्श तालाब पर पौधरोपण किया। उनके सामने अशोक के पौधे को रोपण के लिए लाए जाने पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने उसे लगाने से इनकार करते हुए कहा कि पेड़ फलदार या छायादार लगाना चाहिए। अशोक के पेड़ पर न फल आता है और न ही यह छायादार है। इससे किसी जीव जंतू को भी फायदा नहीं है। यह अंग्रेजों द्वारा लाया गया है पेड़ है। जिसका इस्तेमाल अंग्रेज जहाज बनाने में करते थे। हमारे देश का पेड़ सीता अशोक है। पेड़ फलदार लगाए जाएंगे तो इलाके के बच्चे यहां आकर उनको तोड़ सकेंगे। पौधा लगाने के लिए कर्मचारी द्वारा गड्ढा खोदा जाने पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि वह गड्ढा खोदना अच्छी तरह जानती हैं। पौधरोपण के बाद उन्होंने मनरेगा के तहत तालाब में काम करने वाली महिलाओं को माला पहना कर उनका स्वागत किया। सभी के नाम पूछ कर उनसे आत्मीयता जताई। क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा ने मनरेगा का काम करने वाली महिलाओं से केंद्रीय राज्यमंत्री का परिचय कराते हुए कहा कि यह मोदी जी का संदेश लेकर आई हैं। इस मौके पर लोक सभा प्रभारी, बसंत त्यागी, विधान परिषद सदस्य सतपाल सैनी,एसडीएम अरुण कुमार, बीडीओ रोहिताश्व कुमार, एडीओ पंचायत नरेंद्र सिंह, एसएसआई प्रेमपाल सिंह, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामरतन सिंह जाटव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, अंकुर नागर, महेंद्र सिंह प्रजापति, डॉक्टर उत्तम सिंह प्रजापति, सतीश अग्रवाल, ग्राम प्रधान ओमकार सैनी, सतेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed