{"_id":"6a63cde9686f4a920a0ed28c","slug":"shabana-murder-mystery-solved-lover-arrested-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-168997-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: शबाना हत्याकांड का राज खुला, प्रेमी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: शबाना हत्याकांड का राज खुला, प्रेमी गिरफ्तार
विज्ञापन
अमरोहा। शहर कोतवाली क्षेत्र में तलाकशुदा महिला शबाना की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी फैज को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद वह उड़ीसा भाग गया था और बाद में डिडौली क्षेत्र के एक धर्मस्थल में छिपा हुआ था। बृहस्पतिवार शाम अमरोहा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते समय पुलिस ने उसे दबोच लिया।
एएसपी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि 24 जून की रात मुरादाबादी गेट से सटे रेता क्षेत्र में किराये के मकान में रहने वाली शबाना की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। मृतका के भाई अमीरुद्दीन की तहरीर पर मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी फैज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
जांच में पुलिस को दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग, लंबी कॉल हिस्ट्री और घटना के समय एक ही स्थान पर मौजूद होने के साक्ष्य मिले। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शबाना का अन्य लोगों से मोबाइल पर बात करना उसे पसंद नहीं था। घटना वाले दिन इसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद उसने गुस्से में शबाना का गला दबा दिया।
विज्ञापन
वारदात के बाद आरोपी उड़ीसा फरार हो गया था। पुलिस लगातार उसकी लोकेशन ट्रेस कर रही थी। हाल ही में उसके डिडौली क्षेत्र के एक धर्मस्थल में छिपे होने की जानकारी मिली। अमरोहा रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मृतका का आधार कार्ड, पैन कार्ड और उसके मोबाइल की खरीद से संबंधित रसीद बरामद की है। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।