फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   sex racket issue

वकीलों ने उठाई जावेद आब्दी को पद से हटाने की मांग

Sun, 04 Sep 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 04 Sep 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
sex racket issue
वकील - फोटो : demo pics
 सचिव के बगावती तेवरों से दोफाड़ हुई तहसील बार एसोसिएशन एक बार फिर संगठित हो गई है। सचिव ने अपनी गलती की माफी मांगी है, जिसके बाद एसोसिएशन ने दर्जा राज्यमंत्री मौलाना जावेद आब्दी को पद से हटाने की मांग की है।
विज्ञापन


एसोसिएशन के सचिव सै.अली वाईज ने प्रेस को विज्ञप्ति जारी कर कहा था कि उन्होंने मौलाना जावेद आब्दी के खिलाफ कोई प्रदर्शन नहीं किया है। बेवजह उनका व अन्य पदाधिकारियों के फर्जी ढंग से नाम लिखे गए हैं।
विज्ञापन


एसोसिएशन के दोफाड़ होने का मामला सुर्खियों में आया तो तहसील बार एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों में खलबली मच गई। शनिवार को सभी ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार भटनागर की अध्यक्षता में बार भवन में बैठक बुलाई, जिसमें सचिव ने बाकायदा अपनी गलती के लिए माफी मांगी, जिन्हें चेतावनी देते हुए पदाधिकारियों ने बख्श दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed