{"_id":"57d07e014f1c1b36393187ac","slug":"sex-racket-afaq-bakari-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"खबर छपने से बौखलाए आफाक के करीबी एजेंटों को धमका रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खबर छपने से बौखलाए आफाक के करीबी एजेंटों को धमका रहे
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 08 Sep 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
आफाक बाकरी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस्मफरोशी के धंधे में पकड़े गए आफाक बाकरी के उझारी के करीबी लोग लगातार समाचार पत्रों में छप रही खबरों से बौखला उठे हैं। मोहल्ले में अखबार बांट रहे एजेंटों के साथ अभद्रता और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। मामले में कार्रवाई को लेकर सैदनगली थाने में तहरीर दी गई है। सीओ ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
एक पुरानी कहावत है, एक तो चोरी और ऊपर से सीना जोरी। जिस्मफरोशी के धंधे में पत्नी सायरा बेगम के साथ पकड़े गए उझारी निवासी आफाक बाकरी के उझारी में रहने वाले परिजन, रिश्तेदार व कुछ करीबी लोग आफाक की पोल पट्टी खोलते हुए लगातार समाचार पत्रों में छप रहीं खबरों को देखकर बौखला गए हैं।
आफाक के करीबी लोग दुस्साहस दिखाते हुए मोहल्ले में अखबार बांटने वाले एजेंटों की साथ अभद्रता व मारपीट पर उतारू हो गए हैं। मंगलवार को एक दैनिक समाचार पत्र के एजेंटों को अखबार बांटने से रोक दिया गया। विरोध पर एजेंटों के साथ अभद्रता की गई। इतना ही नहीं दबंग मारपीट पर भी उतारू हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों के सामने ही एजेंटों को जान से मारने की धमकियां दी गईं। समझदार लोगों ने मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
पीड़ित एजेंटों ने सैदनगली थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर शुक्रवार को एजेंट हसनपुर पहुंचे और सीओ से मिलकर मामले से अवगत कराया। सीओ ओमपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।